Life of a city , शहरों की दुनियां - Like Hindi Poem हिंदी कविताएं

Life of a city , शहरों की दुनियां

शहरों की दुनियां


इस कविता के माध्यम से हमने शहरों की जीवन शैली बताने का प्रयास किया है। शहर की जीवन शैली एक दिलचस्प विषय है, शहरों की अधिकांश आबादी एक ऐसा जीवन जीती है जो एक देश के आदमी से बहुत अलग है। एक शहर का आदमी आम तौर पर अपने आस-पास की घटनाओं के बारे में अधिक जागरूक होता है और आम तौर पर दुनिया में नवीनतम घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी रखता है। वह विभिन्न प्रकार के लोगों और संस्कृतियों से अधिक परिचित है। वह ड्रग्स, शराब और वेश्यावृत्ति जैसी शहरी जीवन की बुराइयों से भी अधिक अवगत है। वह अपराधों में शामिल होने के लिए भी अधिक प्रवण होता है क्योंकि वह आम तौर पर देश के पुरुषों की तुलना में अधिक वंचित और हताश होता है।


झूठी शान शौकत ,ये छलावों की दुनियां,
ये शहरों की दुनियां दिखावों की दुनियां।




शहरों की दुनियां


यहां किसी को किसी की फिकर ही कहां है,
बचे कतरन के जैसे, कम लिबासों की दुनियां।
.....ये शहरों की दुनिया दिखावों की दुनिया

है कितनी खुली सी, बेनकाबों की दुनियां,
खूब तड़कते भड़कते , पहनावों की दुनियां।


मसरूफ बहुत है आज शोहरत के नशे में
लोगों को लुभाती , नग्न ख्वाबों की दुनियां।
.....ये शहरों की दुनिया दिखावों की दुनियां।

रंग पल पल बदलती,बे हिसाबों की दुनिया,
खास इत्र से महकती ये गुलाबों की दुनिया।


बोली जिस्म की लगाए , चंद रूपयों की खातिर
इन बाजारों में बिकते नए शबाबों की दुनिया।
.....ये शहरों की दुनिया दिखावों की दुनियां।

हक अपना जताती, झूठे दावों की दुनिया,
इंसानी फितरत , ईमान खराबों की दुनिया।


ढूंढ़ते ही रह गया मैं वजूद जहां अपना
यहां वो नही है मेरे हिसाबों की दुनिया।
.....ये शहरों की दुनिया दिखावों की दुनियां।
@साहित्य गौरव

Guys would you love to read Hindi poetry please visit my blog like Hindi Poem to see more post on blog.
poetry related with love, life, attitude, status.......


हमें उम्मीद है कि आपको हिंदी कविताओं के बारे में हमारा लेख पसंद आया होगा। इस ज्ञान के साथ, हम जानते हैं कि जब आपके पास समय हो तो आप हिंदी कविता पढ़ने का आनंद ले सकते हैं। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? आज ही कुछ लोकप्रिय हिंदी कविताएं देखें!

कोई टिप्पणी नहीं