aadmi par kavita in hindi - Like Hindi Poem हिंदी कविताएं

aadmi par kavita in hindi

आदमी की जिंदगी

aadmi par kavita in hindi 
यह कविता एक आदमी एक मेहनती आदमी के बारे में है....एक आदमी वह है जो कड़ी मेहनत करता है और जीवन में गंभीर है। एक मेहनती आदमी एक अच्छा पिता, एक अच्छा पति और एक अच्छा बेटा हो सकता है। एक मेहनती व्यक्ति अपने परिवार का सम्मान करता है और उनकी देखभाल करता है। वह अपने करियर में सफल है और वह स्व निर्मित है। मेहनती आदमी मेहनत करने से नहीं डरता। वह कार्रवाई का आदमी है। वह आलसी व्यक्ति नहीं है और एक भव्य जीवन शैली का आनंद लेता है। एक मेहनती व्यक्ति वह व्यक्ति होता है जो कठोर निर्णय लेने से नहीं डरता और अपने परिवार के लिए बलिदान देता है। यह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो जिम्मेदारियों से नहीं डरते।

aadmi par kavita in hindi 



Like Hindi Poem




..परिवार की उम्मीदें,जिम्मेदारियों का बोझ
बदन में बेतहाशा थकान लगती है।
है पुराने लिबास,और बालों में सफेदी
उसके चेहरे में हल्की मुस्कान लगती है।
आदमी की नजरो से, यूं जिन्दगी तो देखो,
मुश्किल है फिर भी, आसान लगती है।

aadmi par kavita in hindi 
लौट कर वो आए जब शाम को घर,
तब जरुरत का जरूरी समान लगती है।
दिन भर की मेहनत इन खुशियों के आगे
बीवी बच्चों से थोड़ी अनजान लगती है।
आदमी की नजरो से,यूं जिन्दगी तो देखो,
मुश्किल है फिर भी, आसान लगती है।



थी छोटी सी फिर भी घास की ये कुटिया
अब कमाने से पक्का मकान लगती है,
बेशक भले हो इन दीवारों में रंग सस्ते,
पर दीवारों की रंगत,आलीशान लगती है।
आदमी की नजरो से,यूं जिन्दगी तो देखो,
मुश्किल है फिर भी,आसान लगती है।

aadmi par kavita in hindi 
पुर जोश है वो अब भी इस ढलती उमर में,
उसके हाथों की ताकत, नौजवान लगती है।
खुद की फिकर अब उसे होती कहां है,
तबियत भी उसकी सख्त जान लगती है।
आदमी की नजरो से, यूं जिन्दगी तो देखो,
मुश्किल है फिर भी,आसान लगती है।


आज बदलते वक्त की ये बदलती जरूरतें
कल भविष्य का बेहतर अनुमान लगती है,
खुद ही बनाएं,अपनी तकदीर जो खुद से,
मेहनतकश आदमी की पहचान लगती है।
आदमी की नजरो से, यूं जिन्दगी तो देखो,
मुश्किल है फिर भी,आसान लगती है।.....
aadmi par kavita in hindi
@साहित्य गौरव 

हमें उम्मीद है कि आपको हिंदी कविताओं के बारे में हमारा लेख पसंद आया होगा। इस ज्ञान के साथ, हम जानते हैं कि जब आपके पास समय हो तो आप हिंदी कविता पढ़ने का आनंद ले सकते हैं। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? आज ही कुछ लोकप्रिय हिंदी कविताएँ देखें!


कोई टिप्पणी नहीं